कुड़गांव थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि लोकेश सोनवाल के निर्देशन में एएसआई मलखानसिंह मय जाप्ता द्वारा अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमित मीना पुत्र ऋषिकेश मीना निवासी गेरासपुरा को गिरफ्तार किया गया।