पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी स्थित बनकटा के पास रविवार दोपहर 3बजे रोडवेज बस व डिसीएम मे भिड़ंत हो गयी। इसी दौरान बगल से गुजर रही मैजिक गाड़ी भी चपेट मे आ गयी। तीनो वाहनों की टक्कर में दो लोगों को गंभीर चोटें जिसमें डीसीएम चालक राजन व मैजिक का चालक घायल हो गए।मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पयागपुर भेजा गया।