कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर–कोवाली मुख्य पथ पर गंगाडीह नागा पुलिया के समीप गुरुवार शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सोनू सरदार, सुखलाल मुंडा (दोनों लखनसाई निवासी) तथा विष्णु प्रमाणिक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सोनू और सुखलाल रोज की तरह प्राइवेट जॉब से लौटकर लखनसाई जा रहे थे।