मयूर विहार: क्राइम ब्रांच की टीम ने 1 शातिर आरोपी को ओल्ड पांडव नगर से किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के पूर्वी रेंज 2 की पुलिस टीम ने एक आरोपी को ओल्ड पांडव नगर से गिरफ्तार किया है। इसके पास से कंट्री मेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद उर्फ़ सबीम के रूप में हुई है। यह पहले से लूट, सेंधमारी, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट के 14 मामलों में शामिल रहा है।