मयूर विहार: मयूर विहार :- शशि गार्डन में दो बच्चों की हत्या और पत्नी को घायल कर पति फरार,जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शशि गार्डन केक मकान में दो बच्चे का शव बरामद हुआ है जबकि बच्चों की मां गंभीर हालत में मिली है. घायल महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, बच्चों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और पुलिस प्रारार पति की तलाश में जुटी है.