ग्राम बागला में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 4 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के क्षैत्रों से बडी संख्या में टीम ने भाग लिया। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे यहां क्रिकेट के रोमांचक मैच देखने को मिले। प्रतियोगिता में समाजसेवी सुभाष ठाकुर ने अतिथि के रूप में भाग लिया।