बांसवाड़ा: आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य चंद्रगुप्त सागर जी के सानिध्य में मूर्ति स्थापना और ध्वजारोहण समारोह संपन्न
शहर के महालक्ष्मी चौक स्थित ऐतिहासिक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशा हूमड़ समाज द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे आयोजित त्रिदिवसीय प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं रक्षपाल पद्मावती मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रज्ञा श्रमण वात्सल्य मूर्ति 108 आचार्य श्री चंद्रगुप्त सागर जी गुरुदेव के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ।