धर्मनगरी चित्रकूट की जीवनदायिनी पयस्वनी नदी और ऐतिहासिक छतुरीहा तालाब इस समय भारी प्रदूषण की चपेट में हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले घरों के गंदे पानी, होटलों के सीवर और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट से निकलने वाले नालों का दूषित पानी सीधे नदी में मिल रहा है। समुचित सीवर लाइन व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और भी विकराल हो गई है, जिससे न केवल नदी का अस्