मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
शाजापुर, कलेक्टर ऋजु बाफना एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार टैगोर के निर्देशानुसार व प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के समस्त ग्राम एवं वार्डों में लोकसभा निर्वाचन- 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर शपथ दिलवाई।