मधेपुरा के गम्हरिया में लायन्स क्लब ने रमजान के पाक महीने में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। गुरुवार शाम छह बजे क्लब के सदस्यों ने औराही एकपरहा पंचायत के जामा मस्जिद पहुंचकर रोजेदारों के साथ दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और सचिव मो. ताहिर हुसैन ने कहा कि क्लब हमेशा मानव सेवा और आपसी भाईचारे के लिए काम करता रहेगा।