माँ नर्मदा की 62 दिनों की पैदल परिक्रमा पूर्ण कर खालवा लौटे तीर्थ यात्री राधेश्याम तंवर का शनिवार को नगर में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। राधेश्याम तंवर ने ओंकारेश्वर से मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ की थी और परिक्रमा पूर्ण कर पुनः ओंकारेश्वर पहुंचे। इसके पश्चात शनिवार को अपने गृह ग्राम पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया।