सोनकच्छ: देवास-भोपाल स्टेट हाईवे पर सोनकच्छ के पास दो कार व बाइक की टक्कर, 2 महिलाएं घायल, बड़ा हादसा टला
देवास–भोपाल स्टेट हाईवे पर सोनकच्छ के पास होपवेल हॉस्पिटल के नज़दीक मंगलवार सुबह 10 बजे दो कार और दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।