गुनौर: पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण पन्ना कलेक्टर ने दी जानकारी#
Gunnor, Panna | Aug 14, 2024 हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियानों के बीच गुरूवार, 15 अगस्त को 78वां स्वतत्रंता दिवस पर्व को पूरे जिले में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जिला मुख्यालय पन्ना के पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।