खागा: गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, किसान फसल को बचाने के लिए दौड़ते रहे
फतेहपुर जिले में किशनपुर और थरियांव थाना क्षेत्र में किसानों की खादी गेहूं की फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास लेकिन तब तक लगभग दोनों जगहों में 20 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान हाथों के झाड़ पत्ती लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे लेकिन आग ने खूब जमकर दोनों जगहों में तांडव मचा।