सिरोंज: क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से सर्प मित्र ने 5 जहरीले सर्पों का किया रेस्क्यू,वन अधिकारी के साथ जंगल में छोड़े
Sironj, Vidisha | Aug 17, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से सर्प मित्र परवेज ने 5 जहरीले कोबरा सर्पों का रेस्क्यू किया।शनिवार को परवेज ने सर्पों के रेस्क्यू के बाद वनविभाग कार्यालय में सर्पों को अधिकारियों के सुपुर्द किया।इसके बाद वन विभाग अधिकारी के साथ सांपों को जंगल में छोड़ा गया।