सिरोंज: दीपनाखेड़ा से करीला धाम मंदिर तक ग्रामीणों ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा, सरपंच सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Sironj, Vidisha | Aug 16, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दीपनाखेड़ा से 15 किलोमीटर दूर करीला धाम माता मंदिर तक ग्रामीणों ने 251 फीट लंबी विशाल चुनरी यात्रा निकाली।सरपंच अजय रघुवंशी ने बताया की यात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर माता के जयकारे लगाते हुए निकले और माता को चुनरी अर्पित की।