लाडपुरा: बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, हालत गंभीर, कोटा के MBS अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
Ladpura, Kota | Dec 15, 2025 बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवक ने फांसी लगाने से करीब 15 मिनट पहले अपनी मां को फोन कर पूछा था कि “मम्मी आप कब आओगे”, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हा