बरा गांव से महिला अहिल्या मल्लाह बाजार करने पैदल जैतवारा आ रही थी । जंगल से गुजरते समय जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई । परिजन घायल अहिल्या को सतना जिला अस्पताल लाए । प्राथमिक ईलाज के बाद हालत नाजुक होने से शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के डा. ने रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ।