आरा: सरैया में दुकान का तार जोड़ने के दौरान युवक को लगा करंट,सदर अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Aug 5, 2024 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरैया बाजार पर एक युवक को करंट लग गया। आरा सदर अस्पताल जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित कुमार बताया गया है। बताया गया कि युवक अपने दुकान का तार मेन लाइन से जोड़ रहा था तब ही उसे करंट लग गया।