छतरपुर जिले के पर चौकी तिराहे के पास एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित बालकिशन, जो कि मेटार के निवासी हैं, अपनी पत्नी के साथ नारायणपुरा से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन (कार) ने उन्हें साइड से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल बालकिशन ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों घायल है।