उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शुक्रवार शनिवार की आधी रात के बाद दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मृत्युंजय राजभर (35 वर्ष) की छत से गिरने से मौत हो गई। वे मिलिट्री में चालक के इकलौते पुत्र थे और ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।