सोनपुर: सोनपुर मेले में आरणी मंथन से आरंभ हुआ 9 दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ, हज़ारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में की परिक्रमा
Sonepur, Saran | Feb 27, 2024 सोनपुर मेला स्थित यज्ञ मंडप में श्री हरिहरात्मक महायज्ञ विधिवत कलश यात्रा के बाद सोमवार को जगतगुरु रामानुज चार्ज गुप्तेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा अरणी मंथन से अग्नि उत्पन्न कराई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप परिक्रमा कर महाप्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महाराज ने राम कथा का वर्णन भी किया।