दरभंगा शहर के लहेरियासराय टावर चौक इलाके में मोटरसाइकिल के लिए वन-वे लागू किए जाने से स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस फैसले के कारण उनके व्यवसाय पर गंभीर असर पड़ा है और रोज़गार पर संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर मंगलवार को दोपहर 2 बजे कई दुकानदारों सदस्यों की एक टीम दरभंगा जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।