राजगढ़ी: पंपिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग लेकर बड़कोट में संत केशव गिरी महाराज की भूखहड़ताल जारी
नगरवासीयों के बड़कोट तहसील कार्यालय में चल रहे धरने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी कैशव गिरी महाराज ने पेयजल की मांग पूरी होने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त करने की बात कही है। धरना स्थल पर नगरवासियों ने भजन कीर्तन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।