खानपुर: इंस्टाग्राम पर दिव्यांग युवक से हुआ प्यार, घर छोड़कर लड़की प्रेमी के गांव पहुंची और मंदिर में शादी की
इंस्टाग्राम पर एक दिव्यांग युवक से प्यार के बाद शादी के लिए उसके घर पहुंची लड़की। दिव्यांग लड़के से शादी के इच्छा की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़े की शादी एक मंदिर में कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। लड़का खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव का है वहीं लड़की विद्यापति नगर थाने क्षेत्र की है।