हज़ारीबाग: मतदाता पहचान पत्र वितरण के लिए खुला रहा डाकघर
हजारीबाग डाक प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग, चतरा व कोडरमा लोकसभा चुनाव 20 मई 2024 को है। इसको लेकर नये मतदाता भी चिह्नित किये गये हैं. साथ ही पुराने वोटर आइडी कार्ड में सुधार भी किया गया है. ऐसे मतदाताओं तक उनका नया वोटर आइडी पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंपी गयी है. मतदाताओं तक वोटर आइडी पहुंचे, इसके लिए रविवार को भी डाकघर खुले रहे।