बदायूं: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बदायूं क्लब में 53 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बदायूं क्लब में प्रशासन के सहयोग से 53 जोड़ों की शादी कराई गई। वर-वधू ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लेकर परिण्य सूत्र में बंधे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बदायूं क्लब में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत 53 जोड़ों की शादी कराई गई।