हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दीया गया है प्रत्येक पूजा प्रतिष्ठान में गौ माता की सबसे पहले पूजा अर्चना किया जाता है लेकिन आज के समय में वही गौमाता को लोग काम हो जाने के बाद बाहर खुले में दर दर भटकने के लिए छोड़ देते हैं,लेकिन क्षेत्र में कई ऐसे युवा है जो निस्वार्थ भाव से गौ सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं, आज गुण्डरदेही SDM कार्यालय के पास दलदल में फँसे गौ माता का गौ सेवक दयाराम सिन्हा भोला सोनकर विजय कोसरिया सहित अन्य गौ सेवको ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे गौठाँन भिजवाया।