असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में शनिवार 3 pm को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुआल लदे ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सिकू देवी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर पर लदा पुआल बिजली के तार में फंस गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ते ही उसने बिजली के खंभे को