सलोन: सलोन कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
सलोन कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। 8:12:2024 रविवार को समय 1:30 बजे जीतलाल पुत्र रामखेलावन व आशीष पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम मुर्तजानगर कोतवाली सलोन के रहने वाले दोनों अभियुक्तों को गैंगस्टर अधिनियम में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।