सारठ: सहरपुरा: महिला का आरोप, चचेरे देवर व पुत्र ने पुरानी दुश्मनी में टंगली से काटने की कोशिश की, पुलिस जांच में जुटी
सहरपुरा निवासी ऊषा देवी पति मुरली महतो ने गुरुवार शाम 5 बजे थाने में चचेरे देवर व उनके पुत्र पर पूर्व की दुश्मनी को लेकर टंगली से काटने दौड़ने का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों पति-पत्नी पंपिंग मशीन से गेहूं फसल का पटवन कर रहा था। तभी चचेरे देवर व उनके पुत्र ने उनके जमीन से होकर गए पाइप काट दिया व विरोध करने पर टंगली लेकर काटने दौड़ा। पुलिस छानबीन कर रही है।