ब्यौहारी: देवलौंद के झिरिया गांव में नहर में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत, मामला दर्ज
देवलौंद के झिरिया गांव में नहर में डूबने से दो साल की बच्ची की दुखद मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की पुलिस ने बताया कि बच्ची खेलते खेलते नहर में डूब गई और उसकी मौत हो गई है। मामले में मंगलवार सुबह 7 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।