ब्यौहारी: ब्यौहारी के झारौसी गांव में ट्रेन से चपेट में आने से अधेड़ की मौत, बकरी चराते समय हुआ हादसा
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के झारौसी गांव में बकरी चराते समय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर मर्ग कायम किया है। यह मर्ग रविवार शाम 6 बजे दर्ज किया गया है।