चरखारी: चरखारी पॉलिटेक्निक के पास बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय मुन्ना की हुई मौत
चरखारी में पॉलिटेक्निक के पास बाइक ने 60 वर्षीय मुन्ना को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के 6 बच्चे हैं और परिवार शोक में डूब गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच शुरू कर दी गई और दुर्घटना में शामिल बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।