बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के द्वारा शहर के महालक्ष्मी गेस्ट हाउस से बस स्टैंड तक बनने वाले रोड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बड़वानी नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान ने बताया सबका साथ सबका विकास के साथ नगरपालिका परिषद द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे है। जल्द ही सीवरेज कार्य के पूर्ण होते ही शहर की सड़के बनाई जाएंगी।