हरदोई: महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में मतदान के लिए बनाये गए फैसिलिटेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | May 2, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में मतदान कार्मिकों के चल रहे द्वितीय प्रशिक्षण व कार्मिकों के मतदान हेतु बनाये गए फैसिलिटेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्रारम्भ होने के उपरांत जल्द से जल्द कार्मिकों से फॉर्म 12 ए व फॉर्म 12 संकलित किये जाएं।