लोहरदगा: किस्को में विषैले जीव के काटने से महिला घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत परहे पाठ में विषैले जीव के काटने से एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान कमाल अंसारी की 32 वर्षीय पत्नी शमशाद खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शमशाद खातून सोमवार शाम अपने घर के बाहर बैठी हुई थी।