गरखा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
Garkha, Saran | Mar 8, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के चिरांद रोड स्थित जानकी नगर बाजार के समीप शनिवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज के दरियावगंज निवासी स्वर्गीय बाबूलाल राय के 51 वर्षीय पुत्र रामजी राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामजी राय पैदल अपने घर जा रहे थे तभी हादसे की शिकार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई।