नंदी गौसेवा के गौसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। जिला चिकित्सालय से एक मृतका के शव को उनके घर देवगवां पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई गई। समाजसेवी रंजीत बसाक को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों के पास शव ले जाने का साधन नहीं था। उन्होंने निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराकर सेवा प्रदान की।सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुँचे और शव को सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाया।