बलिया: नगरा-बेल्थरा मार्ग पर परसिया चट्टी के पास मंगलवार को दोपहर 1 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल उठाकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया।