धनौरा: गजरौला हाईवे पर 38 दिन से चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन, कारण- जहरीले प्रदूषित पानी
किसान नेता दलजीत सिंह ने तंज कसा कि देश को 'विश्वगुरु' या बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बातें की जाती हैं, लेकिन नाईपुरा जैसे इलाकों में प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है, जबकि प्रदूषण फैलाने वालों और उनके संरक्षकों की कमाई लाखों में है। स्थानीय जनता को केवल जल, जंगल और जमीन का दोहन सहना पड़ रहा है, जबकि बुनियादी सुविधाएं न के बराबर हैं।