लखीमपुर: सिन्होना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिन्होना गांव निवासी शिल्पी देवी पत्नी लवकुश का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका के भाई श्यामू ने ससुराल पक्ष पर शिल्पी देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।