उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की शनिवार को कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। दोपहर करीब 01 बजे तक चली बैठक के दौरान नगर की पेयजल, बिजली, कटखने बंदरों के बढ़ते आतंक समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। कहा कि नगर क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।