अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभ्यासवर्ग के अंतर्गत सोमवार दोपहर 3:00बजेको कारसेवकपुरम से लता चौक तक स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में घोष की ताल पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवक आगे बढ़े। लता चौक पर घोष वादन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया, जो स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित रहा।