घोसी: गराइबिगहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला जख्मी, पीएचसी घोसी से गंभीर हालत में रेफर
गराइबिगहा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव माया बीघा से घोसी बाजार आ रही थी। इसी बीच सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गया और वह महिला सर के बल सड़क पर गिर गई।