घोसी: माया बिगहा गांव में बारातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट, पीड़ित ने घोसी थाने में की शिकायत
स्थानीय थाना क्षेत्र के मायाबिगहा गांव में बारात गए कुछ युवकों के साथ साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दिया। घटना के संदर्भ में बारात पक्ष के काको थाना क्षेत्र के महदीचक गांव निवासी अमित कुमार ने घोसी थाने में इस बात की शिकायत की है। पीड़ित बारात पक्षों ने बताया कि वह सोमवार की शाम अपने गांव से मायाबिगहा गांव बारात गए थे।