बेगूसराय: गिरती कानून व्यवस्था एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ छात्र राजद ने SBSS कॉलेज में मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
बिहार में गिरती कानून व्यवस्था एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र राजनीति के जिला अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि सूबे में बढ़ते अपराध से आम जनमानस पूर्ण रूप से भयभीत है.