बेगूसराय: नावकोठी थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय कोर्ट के पास किया बरामद, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय कोर्ट के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नावकोठी थाना में एक विवाहिता के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर पुलिस ने अपहर्ता को बेगूसराय कोर्ट के पास से सकुशल बरामद कर लिया है.