नर्मदापुरम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार बलेनो कार बेकाबू होकर सीधे एक पंजाबी ढाबे में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ढाबे दोनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हरदा बायपास की है, जहां सिवनीमालवा की ओर से आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई।