दुधि: म्योरपुर में मिट्टी धंसने से छह महिलाएं दबीं, तीन की मौत, एक घायल को अस्पताल भेजा गया, दो को बचाया गया
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने के दौरान छह महिलाएं दब गईं। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रस्क्यू के दौरान दो महिलाओं को निकाला गया, जिनमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक महिला का इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे में दो महिलाओं को हल्की चोट आई है।